असम: पान बाजार में जोरदार धमाका, 4 लोग गंभीर रूप से घायल

Summary :

NULL

असम में शुक्लेश्वर घाट के पान बाजार में शनिवार दोपहर एक जोरदार धमाका हुआ है। इस धमाके में 4 लोग गंभीर रुप से घायल हो गये हैं। पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई है। इलाके को सील कर दिया गया है और घटनास्थल से सबूत तलाश किये जा रहे हैं। पुलिस ने इस मामले में अबतक कोई बयान नहीं दिया है। घायलों को स्थानीय अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

 

रिपोर्ट्स के मुताबिक ये धमाका शुक्लेश्वर घाट के पान बाजार पास हुआ है। घटनास्थल पर ईंट के टुकड़े बिखरे नजर आ रहे हैं।

धमाके की आवाज सुनते ही इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों ने आनन-फानन में अपनी दुकानें बंद कर दी। पुलिस मौके पर तुंरत पहुंची और हालात पर काबू पाया. पुलिस ने लोगों से कहा है कि वे अफवाहों पर यकीन नहीं करें। साथ ही पुलिस ने लावारिस चीजों को भी नहीं छूने की सलाह दी है।

गुवाहाटी के ज्वाइंट सीपी दिगांत बोरा ने बताया कि लगभग पौने बारह बजे रिवर फ्रंट के नजदीक धमाका हुआ। उन्होंने कहा कि पुलिस की प्राथमिक जांच में किसी साजिश की संभावना नहीं है। बम निरोधक दस्ता घटनास्थल पर पहुंच गया है।ष इधर चश्मदीदों ने बताया कि धमाका शक्तिशाली था, इसमें घाट की चहारदीवारी टूट गई और उसके ईंट के टुकड़े रास्ते पर बिखर गये। धमाके की वजह से इस इलाके में जाम भी लग गया है।

Desk Team