राजधानी दिल्ली की सड़कों पर एक बार फिर से अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू होने जा रहा है।बता दें स्पेशल टास्क फोर्स के दिशा-निर्देश पर दिल्ली विकास प्राधिकरण, दिल्ली नगर निगम और लोक निर्माण विभाग सोमवार से बुलडोजर की कार्रवाई शुरू करेंगे।
दरअसल, बीते दिनों पीडब्ल्यूडी की ओर से तैयार की गई एक रिपोर्ट में सड़कों व फुटपाथों पर अतिक्रमण और अवैध निर्माण के 350 मामले सामने आए थे। इनमें 225 अस्थायी व 125 स्थायी अतिक्रमण हैं।
लोक निर्माण विभाग की विशेष सचिव द्वारा जारी सर्कुलर के बाद इन्हें हटाने की तैयारी शुरू हो गई है। जी20 शिखर सम्मेलन के मद्देनजर यह कवायद की जा रही है। इससे सड़कों पर जाम की समस्या भी दूर होगी। सड़कों पर ट्रैफिक को सुगम बनाने के लिए वर्ष 2017 में 77 प्रमुख सड़कों को जाम मुक्त करने की योजना बनाई गई थी, लेकिन पांच साल में सिर्फ 13 स्थायी व 66 अस्थायी अतिक्रमण व अवैध निर्माण ही हटाए जा सके।


Download Android App
Download iOS App



