देहरादून : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भारत को डिजिटल बनाने की एक पहल उत्तराखंड राज्य सरकार ने भी की है। राज्य के वित मंत्री प्रकाश पंत ने एक एप लांच किया है जिसके जरिये आम लोग अब श्री पंत से सीधा सवांद कर सकेंगे। श्री पंत ने बताया कि जो भी व्यक्ति उनसे सीधा संवाद करना चाहे तो वह अपने मोबाईल फोन में प्रकाश पंत नामक मोबाइल एप डाउनलोड करे और उनसे (मंत्री से) सीधा संवाद कर सकते हैं।
उन्होने बताया कि इस एप की खास बात यह है कि यह एप प्रधानमंत्री के नमो एप से भी जुड़ हुआ है। श्री पंत ने बताया कि इस एप में सरकार की सभी योजनाओ की जानकारी रहेगी और उनके विभाग में चल रहे कार्यों की गतिविधियों को भी इस एप के माध्यम से साझा किया जाएग। उन्होने कहा कि इस एप के माध्यम से उनके कार्यक्रमों का भी सीधा प्रसारण किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इस एप में कोई भी व्यक्ति अपनी राय सरकार के प्रति किए जा रहे कार्यो के लिए सुझाव भी दे सकता है, साथ ही अपनी समस्याओं को भी इस एप के माध्यम से सरकार को सूचना दे सकता है। उन्होंने कहा कि समस्या का जल्द ही निवारण किया जाएगा। बताया कि एप के माध्यम से ही समस्या का समाधान भी बताया जाएगा।


Download Android App
Download iOS App



