दिल्ली के बेगमपुर में शादी का प्रस्ताव ठुकराए जाने के बाद नाबालिग की हत्या कर दी गई। एकतरफा प्यार के चलते हुए इस घटना के बाद इलाके में तनाव बना हुआ है। जानकारी के मुताबिक लईक नाम का शख्स नाबालिग लड़की से शादी करना चाहता था। उसने लड़की के सामने शादी का प्रस्ताव रखा था। लड़की ने उसका प्रस्ताव ठुकरा दिया। इस बात से आरोपी नाराज हो गया।
शुक्रवार शाम को जब लड़की के माता-पिता घर पर नहीं थे तब आरोपी लईक जबरदस्ती करके लड़की के घर में घुसा और उसके सिर पर हथौड़े से ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी युवक पीड़ित पक्ष का परिचित है, जिसका उसके घर पर आना जाना था।
कुछ समय पहले आरोपी ने लड़की को शादी का प्रस्ताव दिया था, लेकिन लड़की ने उसे ठुकरा दिया था। माना जा रहा है कि एकतरफा प्यार के चलते आरोपी ने संगीन अपराध को अंजाम दिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि लड़की के साथ किसी तरह का कोई सेक्सुअल असॉल्ट नहीं हुआ है।
पुलिस ने फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए इलाके में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है।


Download Android App
Download iOS App



