नई दिल्ली : एनजीटी ने दिल्ली जल बोर्ड को जवाब की कॉपी याचिकाकर्ता को देने का निर्देश दिया है। साथ ही याचिकाकर्ता की ओर से पेश अधिवक्ता को रिज्वाइंडर दाखिल करने का अंतिम मौका दिया है। मामले की सुनवाई कर रही बेंच ने अगली सुनवाई से पहले रिज्वाइंडर दाखिल करने का निर्देश दिया है।
मामले में अगली सुनवाई 27 मार्च को होगी। बता दें कि डीयू के नॉर्थ कैंपस में प्रस्तावित एक ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट को लेकर यूनिवर्सिटी की ओर से एनजीटी के समक्ष याचिका दाखिल की गई है। पूरे मामले में एनजीटी ने केंद्र सरकार समेत सिविक एजेंसियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था।
इस मामले में पर्यावरण एवं वन मंत्रालय, स्टेट इंवायरमेंटल इंपैक्ट एसेसमेंट अथॉरिटी (एसईआईएए), डीएमआरसी, डीडीए, यंग बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड , सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड समेत संबंधित पक्षों को नोटिस जारी किया गया था।


Download Android App
Download iOS App



