नयी दिल्ली : दिल्ली मेट्रो के एक स्टेशन से 21 वर्षीय व्यक्ति को मंगलवार को कथित तौर पर अपने बैग में पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस ले जाने को लेकर गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर के निवासी करीम को सीआईएसएफ कर्मियों ने दिल्ली गेट मेट्रो स्टेशन पर नौ बजे सुबह गिरफ्तार किया।
अधिकारियों ने बताया कि बैगेज स्कैनर में उसके बैग में दो जिंदा कारतूस और एक देशी पिस्तौल होने का पता चलने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि आगे की जांच के लिए केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने आरोपी को स्थानीय पुलिस को सौंप दिया।


Download Android App
Download iOS App



