नई दिल्ली : दिल्ली विधानसभा में सफाई कर्मचारियों की समस्या पर चर्चा के दौरान आप विधायकों ने नरेंद्र मोदी दलित विरोधी के नारे लगाए। इस पर भाजपा विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा से माफी मांगने को कहा लेकिन आप विधायक विरोध करने लगे। इस दौरान मनजिंदर सिंह सिरसा ने गुरु गोविंद सिंह की भावनाओं का जिक्र करते हुए दलित के बदले छोटी जाति शब्द का इस्तेमाल किया। उनके इस बयान के बाद आप विधायक सदन की वेल में आ गए।
वहीं आप के दलित विधायकों ने आपत्ति जताई। हालांकि दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष ने उक्त शब्द को कार्यवाही से निकलवा दिया। बावजूद इसके आप विधायक मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री के समाने प्रदर्शन करते रहे। वहीं इस मामले में नेता विपक्ष विजेन्द्र गुप्ता और विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा ने आप विधायकों से सिखों की भावनाओं को आहत करने के लिए माफी की मांग की।
उन्होंने कहा कि जब मनजिंदर सिंह सिरसा ने गुरू गोविन्द सिंह से संबंधित शिक्षात्मक घटना को सदन में रखा तब आप विधायकों ने जमकर हल्ला बोला और सिख गुरु साहिब की बात को नौटंकी करार दिया। बता दें कि विधानसभा उपाध्यक्ष राखी बिड़लान ने दिल्ली नगर निगमों के सफाई कर्मचारियों के नियमित न होने और अन्य मूलभूत आवश्कताओं की कमी के कारण उनको हो रही कठिनाइयों को लेकर उन्होंने ध्यानाकर्षण प्रस्ताव रखा।
अधिक जानकारियों के लिए यहाँ क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



