PM मोदी ने राष्ट्रपति भवन में किया कनाडाई PM ट्रूडो का गर्मजोशी से ‘स्वागत’

Summary :

NULL

भारत के एक सप्ताह के दौरे पर आए कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने परिवार के साथ दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में पीएम मोदी से मुलाकात की। कनाडा के प्रधानमंत्री ट्रूडो के भारत दौरे का आज छठा दिन है। कनाडा के पीएम ट्रूडो को राष्ट्रपति भवन में गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। बता दें कि पीएम ट्रूडो का भारत दौरा काफी विवादों में है। गुरुवार को खालिस्तानी आतंकी के साथ कनाडा के पीएम की पत्नी की तस्वीर आने के बाद काफी बवाल हुआ था। पीएम मोदी द्वारा ट्रूडो को एयरपोर्ट पर रिसीव ना करने को लेकर काफी चर्चे हुए थे।

लेकिन आज पीएम मोदी ने जस्टिन ट्रूडो का स्वागत करते हुए उन्हें गले लगाया। पीएम मोदी से स्वागत के बाद ट्रूडो को राष्ट्रपति भवन में गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया। कनाडा के प्रधानमंत्री ट्रूडो का गले लगाकर स्वागत करने के बाद पीएम मोदी ने उनकी बेटी को भी गले लगाकर उनका स्वागत किया। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ‘मुझे उम्मीद है कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने भारत के दौरे का आंनद लिया होगा। उनके बच्चों जेवियर, एला ग्रेस और हाद्रियन से मुलाकात का इंतजार है।’

 

ट्रूडो और मोदी द्विपक्षीय बातचीत भी करेंगे। पीएम मोदी ने ट्रूडो और उनके परिवार के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। पीएम ने 2015 के अपने कनाडा दौरे की एक तस्वीर भी ट्वीट की, जिसमें एला और जस्टिन ट्रूडो पीएम मोदी के साथ दिख रहे हैं। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ‘प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के साथ आज होने वाली मुलाकात और सभी क्षेत्रों में भारत तथा कनाडा के बीच संबंधों को और मजबूत करने के सिलसिले में होने वाली बातचीत को लेकर आशान्वित हूं। दोनों देशों के बीच संबंधों के प्रति उनकी गहन प्रतिबद्धता की मैं सराहना करता हूं।’ इससे पहले पीएम मोदी ने गुरुवार शाम जस्टिन ट्रूडो के स्वागत के बारे में ट्वीट भी किया था।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहाँ क्लिक  करें।

Desk Team