जामिया में CAA के खिलाफ हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

Summary :

फुरकान के पिता मुहम्मद नईम ने बताया कि पुलिस उनके बेटे को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ले गई है जिसमें वह एक कनस्तर लिए हुए है लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि उसमें पेट्रोल है या पानी।

दिल्ली के जामिया मिल्लिया इस्लामिया में पिछले महीने संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा में कथित रूप से शामिल होने के आरोप में पुलिस ने एक 22 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार युवक की पहचान फुरकान के रूप में की गई है जो जामिया नगर का रहने वाला है। फुरकान के पिता मुहम्मद नईम ने बताया कि पुलिस उनके बेटे को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ले गई है जिसमें वह एक कनस्तर लिए हुए है लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि उसमें पेट्रोल है या पानी। 

चुनाव आयोग ने ट्विटर को कपिल मिश्रा के विवादित ट्वीट को हटाने को कहा

नईम ने बताया, ‘‘पुलिस मेरे बेटे को गुरुवार शाम करीब छह बजकर 30 मिनट पर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ले गई। पुलिस ने बताया कि जिस दिन हिंसा की घटना हुई उस दिन फुरकान कनस्तर लिए हुए था।’’ पुलिस ने बताया कि जामिया नगर में हुई हिंसा के मामले में 10 प्राथमिकी दर्ज की गई है और अबतक 102 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 

Desk Team