SSC की हायर सेकेंड्री लेवल ऑनलाइन परीक्षा में दिल्ली में सेंधमारी पकड़ी गई है। यूपी एसटीएफ और और दिल्ली पुलिस ने ज्वाइंट ऑपरेशन ने ऑनलाइन नकल कराते हुए गिरोह को धर दबोचा है। पुलिस ने गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। यह गैंग एसएससी ऑनलाइन परीक्षा में अभ्यर्थियों को पास कराने के लिए 100-150 सॉल्वरों का इस्तेमाल करता था।
पुलिस ने आरोपियों के पास से लैपटॉप, 10 फोन, 3 लग्जरी गाड़ियां, पेन ड्राइव, हार्डडिस्क, अन्य कागजात और डोंगल भी बरामद किए हैं। बता दें कि फरवरी में छात्रों ने पेपर लीक होने के बाद प्रदर्शन किया था। छात्रों का कहना था कि 17 फरवरी को हुई परीक्षा का प्रश्न पत्र पहले ही लीक हो गया था जबकि SSC के चेयरमैन ने इससे इनकार किया था। छात्रों के दवाब में केस दर्ज कराया गया था।
इसके बाद इस मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी गई थी लेकिन वह प्रारंभिक जांच के बाद मामले को नहीं सुलझा सकी थी। इस मामले पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है जो 100 से 150 लोगों से पेपर सॉल्व कराते थे। ये डाटा एंट्री ऑपरेटर के परीक्षा का पेपर भी लीक करा चुके हैं। बताया जा रहा है कि ये गैंग एक छात्र से 10 से 15 लाख रुपये लेते थे। गिरफ्तार किए युवकों में दो दिल्ली, एक हरियाणा और एक यूपी का है।
हमारी मुख्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



