आम आदमी पार्टी सरकार और दिल्ली पुलिस के बीच फिर से आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है। दिल्ली पुलिस ने गृह मंत्री अमित शाह के घर के बाहर प्रदर्शन करने जा रहे आम आदमी पार्टी के कई विधायकों को हिरासत में ले लिया है। आम आदमी पार्टी ने ट्वीट कर दावा किया है कि दिल्ली पुलिस ने विधायक ऋतुराज, राघव चड्ढा, कुलदीप कुमार और संजीव को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि दिल्ली पुलिस का कहना है कि इन विधायकों को हिरासत में लिया गया है। ये विधायक बिना इजाजत गृह मंत्री अमित शाह के घर के बाहर प्रदर्शन करने जा रहे थे।
ग्रेटर कैलाश से AAP विधायक सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया है कि दिल्ली पुलिस ने विधायक ऋतुराज को गिरफ्तार कर लिया है। आज उन्हें एलजी अनिल बैजल से मिलने जाना था। सौरभ भारद्वाज ने कहा है कि गृह मंत्री अमित शाह अब किसी को आवाज भी उठाने नहीं दे रहे हैं। ऋतुराज किराड़ी दिल्ली विधायक हैं। आप विधायक सौरभ भारद्वाज ने इससे जुड़ी कुछ तस्वीरें भी जारी की है।
हमारे विधायक भाई ऋतुराज को पुलिस @DelhiPolice ने गिरफ्तार कार लिया है। आज उन्हें एलजी साहब से मिलने जाना था।
अमित शाह अब किसी को आवाज़ भी उठने नहीं दे रहे। pic.twitter.com/AtrBJoOKAs
— Saurabh Bharadwaj (@Saurabh_MLAgk) December 13, 2020
शनिवार को आम आदमी पार्टी के नेताओं को दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उप राज्यपाल अनिल बैजल के आवास पर प्रदर्शन करने की इजाजत नहीं मिली है। दिल्ली पुलिस प्रदर्शन करने की मांग को खारिज कर दिया है। आम आदमी पार्टी के विधायक राघव चड्ढा ने पत्र लिखकर एनडीएमसी द्वारा कथित तौर पर फंड के दुरुपयोग के खिलाफ गृहमंत्री के घर के बाहर प्रदर्शन की इजाजत मांगी थी, लेकिन दिल्ली पुलिस ने कोरोना का हवाला देते हुए उनकी मांग को खारिज कर दिया। पुलिस ने कहा नई दिल्ली के इलाके में कोरोना के चलते 144 धारा लागू है।
दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी मार्लेना को भी उपराज्यपाल अनिल बैजल के आवास के सामने प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी। आप नेता आतिशी उप राज्यपाल अनिल बैजल के घर के बाद प्रदर्शन के लिए पत्र लिखा था। दिल्ली पुलिस ने दोनों नेताओं को इजाजत देने से इनकार करते हुए उनकी मांग को खारिज कर दिया है। गौरतलब है कि इसके पहले भाजपा नेताओं ने जब आम आदमी पार्टी के नेताओं के घर प्रदर्शन की इजाजत मांगी थी तब भी दिल्ली पुलिस ने उसे खारिज कर दिया था।
आम आदमी पार्टी के चार नेताओं ने गृह मंत्री अमित शाह और दिल्ली के उप राज्यपाल के आवास के सामने प्रदर्शन की इजाजत मांगी थी लेकिन दिल्ली पुलिस ने इस सभी की रिक्वेस्ट को रिजेक्ट कर दिया। उधर, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर दिल्ली के तीनों नगर निगमों के मेयर कई दिनों से धरना-प्रदर्शन जारी रखे हुए हैं। इसी के बीच आप नेताओं ने गृह मंत्री अमित शाह और उप राज्यपपाल अनिल बैजल के घर के बाहर प्रदर्शन की इजाजत मांगी थी।


Download Android App
Download iOS App



