देश में पेट्रोल और डीजल के दाम रविवार को लगातार छठे दिन स्थिर रहे। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल 83.71 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रहा जो 04 अक्टूबर 2018 के बाद का उच्चतम स्तर है। मुंबई में इसकी कीमत 90.34 रुपये, चेन्नई में 86.51 रुपये और कोलकाता में 85.19 रुपये प्रति लीटर रही।
इसी प्रकार डीजल की कीमत भी दिल्ली में 73.87 रुपये, मुंबई में 80.51 रुपये, चेन्नई में 79.21 रुपये और कोलकाता में 77.44 रुपये प्रति लीटर पर टिकी रही।


Download Android App
Download iOS App



