ग्रेटर नोएडा वेस्ट के साथ दिल्ली-एनसीआर के कई अन्य इलाकों में लूट की वारदात को अंजाम देने वाले तीन शातिरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दरअसल, पुलिस ने बुधवार को दो शातिर चेन लुटेरों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था। गुरुवार को उसके एक साथी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया।
पुलिस को खबर मिली थी कि पकड़े गए आरोपियों के दो साथी लूटी चेन बेचने के लिए आने वाले हैं। इसके बाद पुलिस ने चेकिंग शुरू किया। इस दौरान अपाचे बाइक सवार बदमाशों का पुलिस ने पीछा किया। जिसको देखते हुए बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी और दूसरा फरार हो गया।
घायल प्रभात कुमार के कब्जे से एक पिस्टल, तीन खोखा, दो जिंदा कारतूस, तीन सोने की लूटी चैन और अपाचे बाइक बरामद किया गया। बदमाश हाई स्पीड मोटरसाइकिल से चेन लूट की घटनाओं को अंजाम देता था। वह लगभग एक साल से लूट और डकैती की घटनाओं में सक्रिय है। इस गैंग का मुख्य सरगना नौशाद उर्फ कालीन है, जिसे भी गिरफ्तार किया जा चुका है। उसके ऊपर लगभग दो दर्जन आपराधिक प्रकरण दर्ज है। इस गैंग से जुड़े अन्य सदस्यों का भी अच्छा-खासा आपराधिक इतिहास रहा है।


Download Android App
Download iOS App



