Delhi Crime News : नॉर्थ-वेस्ट डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने बदमशों के खिलाफ ‘ऑपरेशन प्रहार’ चलाते हुए दो नाबालिग समेत 25 बदमाशों को पकड़ा है। इनके पकड़े जाने के साथ पुलिस को स्ट्रीट क्राइम पर अंकुश लगाने की दिशा में बड़ी कामयाबी मिली है। डीसीपी आकांक्षा यादव ने बताया कि पुलिस ने गश्त, तकनीकी निगरानी, खुफिया सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सेंधमारी, लूट, वाहन चोरी एवं अवैध हथियार रखने वाले अपराधियों को पकड़ा है।
वहीं, पुलिस ने आरोपियों के पास से लगभग 1.5 करोड़ मूल्य के 390 चोरी व झपटमारी के मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इसके अलावा 66 चोरी के दोपहिया वाहन, 19 अवैध हथियार, 21 चाकू तथा लगभग 62 लाख मूल्य की सोने-चांदी की ज्वेलरी बरामद की है। इसके अलावा दिल्ली में दर्ज अनेक आपराधिक मामलों का सफलतापूर्वक खुलासा किया गया।
डीसीपी आकांक्षा यादव ने बताया कि एंटी-बर्गलरी सेल ने चोरी एवं झपटमारी के मोबाइल फोन का कारोबार करने वाले रिसीवर नेटवर्क का भंडाफोड़ किया। इस कार्रवाई में लगभग 12 लाख मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण, 65 हजार कैश, वारदात में प्रयुक्त एक बाइक ,57 हजार के लोन के बदले गोल्ड लोन कंपनी में गिरवी रखे गए सोने के आभूषण तथा 54 चोरी व झपटमारी के मोबाइल फोन बरामद किए।
इसके अलावा अशोक विहार,आदर्श नगर पुलिस थाना मुखर्जी नगर पुलिस भारत नगर पुलिस ने कार्रवाई की। इन सभी कार्रवाई के दौरान लगभग 1.5 करोड़ मूल्य के 390 चोरी व झपटमारी के मोबाइल फोन,62 लाख मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण,चोरी की गाड़ियां और हथियार बरामद किए गए। डीसीपी ने बताया कि आगे भी इस तरह का ऑपरेशन जारी रहेगा।



Download Android App
Download iOS App




