भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिल्ली-एनसीआर में बारिश की संभावना जताई है। आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हरियाणा के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की आशंका है। इस दौरान 30-40 किमी/घंटा से तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है।
मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को बारिश के बाद 28 और 1 मार्च को तेज तूफान के साथ तेज बारिश का सामना भी लोगों को करना पड़ सकता है, जिसके चलते अधिकतम पारे में गिरावट दर्ज की जाएगी।
आईएमडी ने बताया कि अगले दो घंटों के दौरान राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नरेला, बवाना, अलीपुर, बुराड़ी, कंझावला, रोहिणी, बादिली, पीतमपुरा, सीमापुरी, मुंडका, जाफरपुर, नजफगढ़ में बारिश की संभावना है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के लोनी देहात, हिंडन एयरफोर्स स्टेशन, सहारनपुर, गंगोह, देवबंद, नजीबाबाद, शामली, मुजफ्फरनगर, कांधला, बिजनौर, खतौली, सकौती टांडा, हस्तिनापुर, चांदपुर, बड़ौत, दौराला, बागपत, मेरठ, खेकड़ा और मोदीनगर में बारिश हो सकती है।
साथ ही आईएमडी ने हरियाणा के कई जिलों में भी बारिश का अनुमान जताया है। आईएमडी ने कहा कि हरियाणा के बहादुरगढ़, कुरूक्षेत्र, कैथल, करनाल, राजौंद, असंध, सफीदों, जिंद, पानीपत, गोहाना, गन्नौर, हांसी, महम, सोनीपत, तोशाम, रोहतक, खरखौदा, भिवानी, चरखी दादरी, मट्टनहेल, झज्जर के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इस दौरान 30 से 40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।
मौसम विभाग ने हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आंधी-तूफान के साथ बिजली, ओलावृष्टि, तेज हवाएं (30-40 किमी प्रति घंटे) और भारी वर्षा की संभावना जताई है। साथ ही उत्तराखंड और पंजाब में आंधी-तूफान के साथ बिजली, ओलावृष्टि, तेज हवाएं (30-40 किमी प्रति घंटे) के साथ बहुत भारी वर्षा (12 सेमी तक) और हिमाचल प्रदेश में बहुत भारी वर्षा (20 सेमी तक) 01 मार्च 2025 की सुबह तक होने की संभावना है।


Download Android App
Download iOS App



