Preet Vihar Parking Dispute Murder Case: वाहन को पार्क करना और पार्किंग विवाद को लेकर मामूली बहस मौत का कारण बन गई। बता दें कि पूर्वी दिल्ली के प्रीत विहार में पार्किंग को लेकर तड़के सुबह गोलियां चल गई जिसमें 34 वर्षीय व्यक्ति पंकज नैयर की सीने में गोली मारकर हत्या कर दी गई। बता दें कि दो समूहों के बीच पार्किंग को लेकर विवाद शुरू हुआ और इतना बढ़ गया कि ताबड़तोड़ गोलियां चला दी।
पार्किंग विवाद में हत्या
अधिकारी ने बताया कि घर के बाहर इस वारदात को अंजाम दिया गया जिसमें वाहनों की पार्किंग को लेकर विवाद से बहस से गोलीबारी में आ गया और दोनों पक्षों के बीच जमकर झगड़ा हुआ। पुलिस ने बताया कि प्रीत विहार पुलिस स्टेशन में सुबह 2:22 और 2:26 बजे झगड़े और गोलीबारी की घटना की जानकारी मिली थी और पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक 34 वर्षीय व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
पंकज नैयर मर्डर केस
वाहन पार्किंग को लेकर विवाद में एक तरफ पंकज नैयर और उनके भाई पारस मौजूद थे वहीं दूसरी तरफ गौरव शर्मा मौजूद थे। दोनों पक्षों के बीच पार्किंग को लेकर बहस शुरू हुई और इसी बीच गौरव ने पंकज नैयर के सीने में गोली दाग दी। घायल हालात में पंकज नैयर को मलिक रेडिक्स हेल्थकेयर अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि यह बहस इतनी बढ़ गई कि गुस्से में आकर गौरव शर्मा ने गोली चला दी।
अंजाम देने के बाद आरोपी फरार
इस घटना के बाद प्रीत विहार इलाके के ए-144 ब्लॉक में दहशत का माहौल बन गया है और पुलिस अधिकारी ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया है। आरोपी को ढूंढने के लिए पुलिस तलाश कर रही है और टीम भी गठित की गई है।
ALSO READ: नोएडा श्रमिक हिंसा कांड में 2 और गिरफ्तार, मास्टरमाइंड आदित्य के संपर्क में थे हिमांशु और सत्यम


Download Android App
Download iOS App




