भारतीय राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को आगे के इलाज के लिए शनिवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में शिफ्ट कर दिया गया है। उनकी हालत ‘स्थिर’ बताई गई है। भारतीय सेना के रिसर्च एंड रेफरल हॉस्पिटल ने एक बयान में कहा, “आगे की जांच के लिए उन्हें एम्स, दिल्ली भेजा जा रहा है।”
उन्हें सीने में तकलीफ के बाद शुक्रवार सुबह नई दिल्ली में सेना के रिसर्च एंड रेफरल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। 75 वर्षीय राष्ट्रपति ने सुबह सीने में दर्द की शिकायत की थी और उसके बाद उन्हें आर्मी हॉस्पिटल ले जाया गया था। अस्पताल ने कहा कि राष्ट्रपति, की हालत अब स्थिर है। अस्पताल के अधिकारियों ने एक बयान में कहा, “उनकी नियमित जांच हो रही है और ऑब्जर्वेशन में हैं। उनकी हालत स्थिर है।”


Download Android App
Download iOS App



