हर घर तक पहुंचाएंगे प्रधानमंत्री मोदी का संदेश : विजेन्द्र गुप्ता

Summary :

दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेन्द्र गुप्ता ने रविवार को रोहिणी सेक्टर-7 में निकाली गई गांधी संकल्प यात्रा का नेतृत्व किया।

नई दिल्ली : दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेन्द्र गुप्ता ने रविवार को रोहिणी सेक्टर-7 में निकाली गई गांधी संकल्प यात्रा का नेतृत्व किया। इससे पहले गांधी जयंती के दिन गांधी संकल्प यात्रा सेक्टर-15 रोहिणी में निकाली गई थी। सेक्टर 7 में यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने भाग लिया। 
संकल्प यात्रा में भाग ले रहे लोग प्लास्टिक हटाओ-देश बचाओ व मत करो देश  को मैला, उपयोग करो कपड़े का थैला जैसे नारे लगा रहे थे। कार्यक्रम का संयोजन क्षेत्रिय निगम पार्षद व निमार्ण समिति के अध्यक्ष आलोक शर्मा ने किया। गुप्ता ने इस यात्रा के माध्यम से सैकड़ों की संख्या में उपस्थित क्षेत्रवासियों व राहगिरों को प्लास्टिक त्याग कर कपड़े का थैला इस्तेमाल करने का आह्वान किया। 
इस यात्रा के दौरान मिलने वाले सभी लोगों को कपड़े का थैले भी भेंट किए और अनुरोध किया कि सभी प्लास्टिक को अपने जीवन से निकाल फेंके व अपने प्रतिदिन के इस्तेमाल में इस कपड़े के थैले का उपयोग करें। 

Desk Team