पहाड़गंज बार फायरिंग का मुख्य आरोपी एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार, सोनिया विहार में पुलिस की गोली लगने से हुआ घायल

Summary :

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी की पहचान सत्येंद्र उर्फ सिकंदर जिसे सतिंदर उर्फ कांटा के नाम से भी जाना जाता है के रूप में हुई है। वह सोमवार रात पहाड़गंज के पंचकुइयां रोड स्थित एक बार में हुई गोलीबारी की घटना का मुख्य आरोपी है, जिसकी तलाश में सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट पुलिस की टीम लगातार दबिश दे रही थी।

New Delhi

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के पहाड़गंज इलाके में एक बार के बाहर हुई फायरिंग की सनसनीखेज वारदात के मुख्य संदिग्ध को दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को मुठभेड़ के बाद दबोच लिया। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सोनिया विहार इलाके में हुई इस एनकाउंटर के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी की पहचान सत्येंद्र उर्फ सिकंदर जिसे सतिंदर उर्फ कांटा के नाम से भी जाना जाता है के रूप में हुई है। वह सोमवार रात पहाड़गंज के पंचकुइयां रोड स्थित एक बार में हुई गोलीबारी की घटना का मुख्य आरोपी है, जिसकी तलाश में सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट पुलिस की टीम लगातार दबिश दे रही थी।

जवाबी कार्रवाई में पस्त हुआ बदमाश

दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि सोमवार रात पंचकुइयां रोड स्थित बार में फायरिंग की घटना के तुरंत बाद सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट पुलिस की एक विशेष टीम ने जांच शुरू की और आरोपी का सुराग जुटाना शुरू किया। तकनीकी निगरानी और मुखबिरों की सूचना के आधार पर पुलिस टीम को पता चला कि आरोपी उत्तर-पूर्वी जिले के सोनिया विहार क्षेत्र में छिपा हुआ है।

भागने की कोशिश में की थी पुलिस पर फायरिंग

सूचना पुख्ता होने पर पुलिस टीम ने मंगलवार को सोनिया विहार में घेराबंदी की और आरोपी को आत्मसमर्पण करने को कहा। खुद को पुलिस से घिरा देख आरोपी ने भागने की कोशिश में पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक गोली आरोपी के पैर में जा लगी और वह वहीं गिर पड़ा।

पुलिस ने मौके से उसे काबू कर गिरफ्तार कर लिया और प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े अन्य पहलुओं और वारदात के पीछे के मकसद को लेकर आगे की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें – दिल्ली के ज्वाला नगर में कैसे ढहा दो मंजिला मकान? 6 लोग मलबे से निकाले गए, 2 की मौत की खबर!

Rohit Singh

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।