केंद्र सरकार ने हाल ही में हुए लोकसभा चुनावों के लिए ईवीएम मशीनों की खरीद पर 2018-19 में करीब 4000 करोड़ रुपये खर्च किये। इस बजट में लोकसभा चुनावों के लिए 1000 करोड़ रुपये चिह्नित किये गये हैं।
राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को आम चुनाव के खर्च पर केंद्र सरकार की ओर से सहायता के लिए 339.54 करोड़ रुपये चिह्नित किये गये हैं। पुरानी और बेकार हो चुकीं ईवीएम को नष्ट करने के लिए भी इस धन का इस्तेमाल किया जाएगा।
ईवीएम की खरीद पर पिछले साल 3902.17 करोड़ रुपये खर्च किये गये थे। 11 अप्रैल से 19 मई तक सात चरणों में हुए लोकसभा चुनाव में 10 लाख से अधिक ईवीएम और इतनी ही पेपर ट्रेल मशीनों का इस्तेमाल किया गया।


Download Android App
Download iOS App



