प्रोफेसर पर हमला, पीएचडी कर रहे छात्र पर केस दर्ज

Summary :

Delhi University : दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के लॉ सेंटर-2 में कथित तौर पर एक प्रोफेसर से मारपीट की वारदात सामने आई है। पीड़ित प्रोफेसर के बयान पर मौरिस नगर थाने में पीएचडी कर रहे एक छात्र के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस के मुताबिक आरोपी छात्र के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2), 126(2) और 351(2) के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस आगे कानूनी कार्रवाई कर रही है। पुलिस के मुताबिक घटना सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे उमंग भवन के गेट के अंदर ढलान वाले हिस्से में हुई। प्रोफेसर का आरोप है कि वह…

Delhi University : दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के लॉ सेंटर-2 में कथित तौर पर एक प्रोफेसर से मारपीट की वारदात सामने आई है। पीड़ित प्रोफेसर के बयान पर मौरिस नगर थाने में पीएचडी कर रहे एक छात्र के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस के मुताबिक आरोपी छात्र के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2), 126(2) और 351(2) के तहत केस दर्ज किया गया है।

पुलिस आगे कानूनी कार्रवाई कर रही है। पुलिस के मुताबिक घटना सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे उमंग भवन के गेट के अंदर ढलान वाले हिस्से में हुई। प्रोफेसर का आरोप है कि वह लॉ सेंटर-2 की कक्षा लेने के लिए उमंग भवन की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कथित तौर पर शुभम कुमार सिंह उनके सामने आया और रास्ता रोककर उनके साथ मारपीट की। हमले में उनके बाएं हाथ में चोट आई। मौके पर मौजूद विद्यार्थियों ने उन्हें संभाला।

प्रोफेसर का आरोप है कि हमले के बाद आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद शिक्षकों की ओर से यह भी आरोप लगाया गया कि विश्वविद्यालय ने आरोपी छात्र के कैंपस में प्रवेश पर रोक लगाई हुई है। इसके बावजूद वह कथित तौर पर अपनी कार के साथ परिसर में दिखाई दिया। मंगलवार को डीयू के शिक्षकों ने उमंग भवन में प्रदर्शन कर साथी प्रोफेसर के समर्थन में आवाज उठाई।

जिम के बाहर डीयू छात्र पर हमला

बुराड़ी इलाके में करीब आधा दर्जन से अधिक लड़कों ने डीयू के एक छात्र पर हमला कर दिया। पीड़ित तनिष्क डेढ़ा को शालीमार बाग स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से पुलिस को कॉल की गई। शालीमार बाग थाने से कॉल को बुराड़ी थाने ट्रांसफर कर दी गई। पुलिस सूत्रों की माने तो तनिष्क डेढ़ा स्थानीय पार्षद का चचेरा भाई बताया जा रहा है। पुलिस जिम के बाहर सीसीटीवी फुटेज चेक कर आरोपियों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

Sumant Chaudhary