दूध की बढ़ी कीमतों के विरोध में धरना

Summary :

मदर डेयरी के दूध की कीमतों में अचानक हुई बढ़ोतरी से नाराज लोगों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथ में दूध की थैलियां लेकर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन किया।

नई दिल्ली : मदर डेयरी के दूध की कीमतों में अचानक हुई बढ़ोतरी से नाराज लोगों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथ में दूध की थैलियां लेकर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन किया। कनॉट पलेस स्थित पालिका बाजार के सामने हुए इस धरने-प्रदर्शन में तुरंत प्रभाव से दूध की बढ़ी कीमतों को वापस लेने की मांग की गई। 
धरने पर बैठे लोगों अपने हाथों में तिरंग झंडे लेकर प्याज की कीमत बेलगाम, दूध के भी बढ़ गए दाम, दूध की कीमतों में उछाल, दोषी हैं मोदी केजरीवाल लिखी हुई तख्तियां लिए हुए थे। इस अवसर पर सुभाष चोपड़ा ने कहा कि तीन महीने में दूसरी बार मदर डेयरी के दूध की कीमतें बढ़ाने का तुगलकी फरमान जारी करके मोदी सरकार ने दिल्ली सरकार की मिलीभगत से गरीब व मध्यम वर्ग की कमर तोड़ दी। 
इस मौके पर जय प्रकाश अग्रवाल व रमेश कुमार ने कहा कि सरकार की नीति व नियत दोनों में खोट है और यह सरकार एक के बाद एक ऐसे जन विरोधी फैसले कर रही है। वहीं वरिष्ठ कांग्रेस नेता मुकेश शर्मा ने कहा कि सुनियोजित षड़यंत्र के तहत मदर डेयरी के दाम बढ़ाने का निर्णय लेकर केन्द्र सरकार ने अमूल मिल्क जैसे निजी संस्थानों को फायदा पहुंचाने का प्रयास किया है। इस धरने में पूर्व चौधरी मतीन अहमद, जितेन्द्र कुमार कोचर, अमित मलिक, सीपी मित्तल व जिला अध्यक्ष कैलाश जैन सहित हरी किशन जिंदल एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
प्रदर्शन मामले पर सुभाष चोपड़ा ने किया ट्वीट
जामिया प्रदर्शन मामले पर सुभाष चोपड़ा ने ट्वीट कर कहा कि हम केन्द्र सरकार के हिटलरशाही फरमान सीएबी 2019 का विरोध करते हैं। जो हिंसा हुई उसकी मैं निंदा करता हूं और जनता से अपील करता हूं, कृप्या शांतिपूर्ण वातावरण बनायें रखें।

Desk Team