पेट्रोल के दाम में गिरावट का सिलसिला सोमवार को लगातार पांचवें दिन जारी रहा। इन पांच दिनों में देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 31 पैसे प्रति लीटर सस्ता हो गया है। उधर, डीजल के दाम में एक सप्ताह से स्थिरता बनी हुई है। तेल कंपनियों ने सोमवार को पेट्रोल के दाम में दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पांच पैसे प्रति लीटर की कटौती की, लेकिन डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया।
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम घटकर क्रमश: 74.69 रुपये, 77.35 रुपये, 80.35 रुपये और 77.65 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। चारों महानगरों में डीजल की कीमत पूर्ववत क्रमश: 66.04 रुपये, 68.45 रुपये, 69.27 रुपये और 69.81 रुपये प्रति लीटर पर बनी हुई है।


Download Android App
Download iOS App



