CAA के विरोध में दिल्ली के जाफराबाद में प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

Summary :

प्रदर्शनकारियों को सड़क से हटाने के लिए बातचीत की जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने के लिए दिल्ली पुलिस के साथ अर्धसैनिक बलों को भी तैनात किया गया है।

दिल्ली के शाहीन बाग में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ पिछले दो महीने से विरोध प्रदर्शन जारी है। वहीं जाफराबाद में भी शनिवार देर रात महिलाएं सीएए के खिलाफ धरने पर बैठ गईं। भारी संख्या में महिलाओं ने सीएए के खिलाफ नारेबाज़ी की। प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही धरनास्थल पर सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया है।
– नागरिकता संसोधन कानून के ख़िलाफ़ महिलाओं का विरोध प्रदर्शन जारी देखते हुए जफराबाद मेट्रो स्टेशन क्षेत्र में सुरक्षाबल तैनात किया गया है।
– जाफराबाद में भारी संख्या में महिला पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया।
– महिला प्रदर्शनकारियों द्वारा बनाये गए एक छोटे से मंच को पुलिस ने तोड़ दिया।

– दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) द्वारा जफराबाद मेट्रो स्टेशन के प्रवेश और निकास गेट को बंद कर दिया गया है। इस स्टेशन पर ट्रेनों का ठहराव नहीं होगा।

– प्रदर्शनकारियों को सड़क से हटाने के लिए बातचीत की जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने के लिए दिल्ली पुलिस के साथ अर्धसैनिक बलों को भी तैनात किया गया है। 
यह प्रदर्शन नागरिकता कानून के खिलाफ शनिवार लगभग आधी रात से शुरू हुआ है। इस प्रदर्शन में भारी संख्या में बुर्का पहने महिलाएं एकजुट होकर बैठ गई हैं। पिंजरा तोड़ आंदोलन की एक सदस्य ने बताया कि जाफराबाद में लंबे समय से सीएए के खिलाफ प्रदर्शन चल रहा है लेकिन कल देर रात करीब एक हजार महिलाएं अपने प्रदर्शन स्थल से कूच करके जाफराबाद मेट्रो स्टेशन के नीचे बैठ गई। यहां बड़ी संख्या में पुलिस बलों को तैनात किया गया है। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को सड़क से हटने की अपील की लेकिन प्रदर्शनकारी इस कानून के खिलाफ नारेबाजी करती रही।

Desk Team