ऑड-ईवन से जनता होगी परेशान : तिवारी

Summary :

एक बार फिर से शुक्रवार को केजरीवाल सरकार ने प्रदूषण को रोकने के लिए विभिन्न उपाय बताकर दिल्ली की जनता को गुमराह करने की कोशिश की है।

केजरीवाल सरकार प्रदूषण रोकने में पिछले 55 महीनों में पूरी तरह विफल रही है। एक बार फिर से शुक्रवार को केजरीवाल सरकार ने प्रदूषण को रोकने के लिए विभिन्न उपाय बताकर दिल्ली की जनता को गुमराह करने की कोशिश की है। इस पर तंज कसते हुए दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि केजरीवाल सरकार ने अपने कार्यकाल में प्रदूषण को कम करने के लिए एक भी काम नहीं किया। 
उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने जनवरी, 2016 और अप्रैल, 2016 में प्रदूषण रोकने के नाम पर ऑड-ईवन की शुरुआत की थी जिस पर उन्होंने 20 करोड़ रुपये से अधिक की राशि खर्च की, लेकिन जांच में पाया गया कि ऑड-ईवन के दौरान दिल्ली में प्रदूषण स्तर सामान्य दिनों से अधिक था। 
सामान्य दिनों में दिल्ली का प्रदूषण ऑड-ईवन से कम था तो केजरीवाल की यह व्यवस्था पूरी तरह से फेल साबित हुई, बल्कि इसके नाम पर भारी भ्रष्टाचार किया गया। केजरीवाल सरकार एक बार फिर ऑड-ईवन की शुरुआत कर दिल्ली के लोगों को परेशान करने की मुहिम शुरू करने जा रही है। 

Desk Team