नेता विपक्ष विजेन्द्र गुप्ता ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री केजरीवाल द्वारा घोषित ऑड-ईवन योजना को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि यह योजना विधानसभा चुनाव से पूर्व पब्लिसिटी स्टंट मात्र है। सरकार के निर्णय के पीछे न कोई वैज्ञानिक अध्ययन है और न ही कोई व्यापक सर्वे।
आम आदमी पार्टी सरकार अपने मनमाने ढंग से प्रदूषण और इससे निपटने के तरीकों को राजनीतिक चश्मे से देख रही है। सक्षम जन यातायात प्रणाली के अभाव में इस योजना से दिल्ली के लोगों को भारी परेशानी होगी। वहीं दूसरी ओर प्रदूषण के स्तर पर भी इसका कोई सकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ने वाला है।
विजेन्द्र गुप्ता ने कहा कि जिस तरह अरविंद केजरीवाल प्रदूषण नियंत्रण सुनहरे रूप में पेश कर रहे हैं वह तथ्यों से कहीं परे है। केजरीवाल इस संवेदनशील मुद्दे को कम आंक कर प्रस्तुत कर रहे हैं। यह प्रदूषण सारे साल चलने वाली चुनौती है और मात्र कुछ दिनों की ऑड-ईवन योजना से इस पर नियंत्रण नहीं पाया जा सकता। इससे एक से अधिक कारें रखने की पृवत्ति को प्रोत्साहन मिलेगा।


Download Android App
Download iOS App



