दिल्ली में प्रदूषण के स्तर में आयी कमी के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर निशाना साधा है। पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता आतिशी ने कहा कि सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड द्वारा दिए गए आंकड़ों के आधार पर सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरमेंट द्वारा एक शोध किया गया।
एक रिपोर्ट के अनुसार 2012 से 2014 के बीच जो पीएम 2.5 का एवरेज 154 था, वह 2016 से 2018 के 3 साल के पीरियड में 25 प्रतिशत घटकर 115 पर आ गया। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी के बयान पर आश्चर्य प्रकट करते हुए कहा कि तिवारी जी का मानना है कि दिल्ली में ऑड-ईवन लागू करने की जरूरत ही नही है। इस मामले पर आतिशी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी से कुछ प्रश्न पूछे।
आतिशी ने मनोज तिवारी से आग्रह किया, कि वह दिल्ली की जनता को बचाने की इस मुहिम में दिल्ली सरकार का सहयोग करें। क्योंकि प्रदूषण यह नहीं देखता कि कौन आप का नेता है और कौन भाजपा का नेता है। प्रदूषण सभी की सेहत के लिए हानिकारक है। दिल्ली की जनता चाहती है कि सभी लोग मिलकर इस प्रदूषण की समस्या से लड़ने के लिए जो भी संभव उपाय हों करें।


Download Android App
Download iOS App



