Punjabi Bagh Laborer Electrocuted: वेस्ट डिस्ट्रिक्ट के पंजाब बाग थाना इलाके में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में 26 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौत हो गई। युवक पार्क की दीवार पर लगे नल से पानी ले रहा था, तभी वहां लगी लोहे की रेलिंग में उतरे करंट की चपेट में आ गया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था मृतक
मृतक की पहचान रोहित के रूप में हुई है, जो राजीव गांधी कैंप, पंजाबी बाग का रहने वाला था। वह अविवाहित था और मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। अचानक हुई इस घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस के अनुसार, रविवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि वेस्ट पंजाबी बाग स्थित एक पार्क की रेलिंग में करंट दौड़ रहा है और उसकी चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोग पहले ही युवक को अस्पताल पहुंचा चुके थे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।


Download Android App
Download iOS App




