पटना : उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर कहा कि जिस कांग्रेस के नेता पिछड़ा-अतिपिछड़ा परिवार से आने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं और संन्यासी उमा भारती की जाति पूछ रहे हैंए उसके साथ गठबंधन जारी रखकर लालू प्रसाद की पार्टी बिहार में पिछड़ों को अपमानित करने के सामाजिक अन्याय में शामिल हो गई है।
श्री मोदी ने कहा कि सात पीढिय़ों के लिए सम्पत्ति जुटाने में लगे लोग सामाजिक न्याय के नाम पर गरीबों को धोखा दे रहे हैं। राजीव गांधी ने प्रधानमंत्री रहते हुए स्वीकार किया था कि उनकी सरकार गरीबों के लिए जो एक रुपया भेजती है, उसमें से केवल 15 पैसे लाभार्थी तक पहुंचते हैं।
कांग्रेस सरकार दलालों बिचौलियों से घिरी थी, लेकिन आज डिजिटल इंडिया, जनधन खाता और आधार कार्ड का इस्तेमाल कर एनडीए सरकार गरीब के खाते में पूरा एक रुपया पूरा लाभ पहुंचा रही है। राहुल गांधी इसके लिए पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ करने के बजाय बेबुनियाद मुद्दे उछाल रहे हैं। क्या उन्हें अपने पिता के सपने साकार करने वाले पीएम का आभार नहीं मानना चाहिए।


Download Android App
Download iOS App



