Bhuvan Bam ने दीपिका-रणवीर के रिसेप्शन पर बनाया ये फनी वीडियो, हंस हंसकर के हो जायेंगे लोट-पोट

Summary :

इटली के कोमो लेक में 14-15 नवंबर को रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने कोंकणी और सिंधी रिति रिवाज से शादी की है।

इटली के कोमो लेक में 14-15 नवंबर को रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने कोंकणी और सिंधी रिति रिवाज से शादी की है। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी जिसे बहुत लाइक्स और कमेंट्स मिले थे।

बता दें कि रणवीर के घर में दीपिका का बहुत शाही अंदाज में गृह प्रवेश हुआ था। हाल ही में इटली में ग्रैंड शादी करने के बाद इस कपल ने भारत लौटने पर बैंगलुरु में ग्रैंड रिसेप्शन दी थी और इसमें दोनों के कई करीबी मेहमान आए थे।

आपको याद हो तो पिछले साल जब विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की वेडिंग रिसेप्शन हुआ था तो उसका एक वीडियो को डब करके यूट्यूबर Bhuvan Bam ने एक मजेदार वीडियो बनाया था।

अब इस बार रणवीर और दीपिका की रिसेप्शन का एक वीडियो वैसे ही लेकर भुवन ने एक बार फिर से फनी वीडियो बनाया है और शेयर किया है जिसे लोगों ने बहुत पसंद किया है।

ये बनाया है Bhuvan Bam ने फनी वीडियो

Bhuvan Bam ने इस वीडियो को शेयर करके लिखा, ”रणवीर और दीपिका की रिसेप्शन पार्टी से कुछ झलकियां।” भुवन बाम ने इस वीडियो को बहुत ही मजेदार अंदाज में डब किया है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो बहुत वायरल हो रहा है और इसे बहुत लाइक्स और कमेंट्स मिल रहे हैं।

विराट और अनुष्का की शादी के रिसेप्शन का वीडियो

Bhuvan Bam की बात करें तो यह इंटरनेट पर बहुत ही पॉपुलर यूट्यूबर्स में से एक हैं। उनके वीडियोज को सोशल मीडिया पर लोखों व्यूज मिलते हैं।

दीपवीर की मुंबई रिसेप्शन का कार्ड भी सोशल मीडिया पर आ चुका है। इस कार्ड में डेट, वेन्यू और ड्रेस कोड का खुलासा हुआ है। सोशल मीडिया पर ये कार्ड बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री मनीषा कोईराला ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

पहले इनकी मुंबई वाली रिसेप्शन 28 दिसंबर को होनी थी लेकिन वह अब 1 दिसंबर को होनी है जिसमें बॉलीवुड के सारे सितारे शिरकत करेंगे।

Desk Team