बहुजन समाज पार्टी के लोकसभा सदस्य श्याम सिंह यादव शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल हुए और राहुल गांधी के साथ पदयात्रा की।यादव ने मीडिया से कहा कि वह राहुल गांधी के निमंत्रण पर और व्यक्तिगत स्तर पर इस यात्रा का हिस्सा बने हैं क्योंकि इस यात्रा का मकसद नेक है।
धर्म के नाम पर किया जा रहा भेद
उत्तर प्रदेश के जौनपुर से लोकसभा सदस्य ने कहा, ‘‘मैं बहुजन समाज पार्टी का सांसद हूं, लेकिन यह तो दलगत राजनीति से ऊपर उठकर कार्यक्रम है। मैं राहुल गांधी जी के व्यक्तिगत निमंत्रण पर इसमें शामिल हुआ हूं। मैं जनता हूं इस यात्रा का मकसद नेक है।’’यादव ने कहा, ‘‘आज हम देख रहे हैं कि धर्म, जाति, संस्कृति के नाम पर भेद किया जा रहा है। हमारे देश की पहचान विविधता में एकता की है…सबको सोचना होगा कि देश को किस दिशा में ले जाना है।’’
यूपी की सियासत में बड़े फेरबदल के आसार
उल्लेखनीय है कि बसपा सांसद का इस यात्रा में शामिल होना इस मायने में महत्वपूर्ण है कि पार्टी की प्रमुख मायावती कई मौकों पर कांग्रेस के खिलाफ खुलकर अपनी राय जाहिर करती रही हैं।श्याम सिंह यादव के अलावा कांग्रेस की सहयोगी द्रमुक की सांसद टी सुमथि भी इस यात्रा में शामिल हुईं।


Download Android App
Download iOS App



