कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी कल यहां किसान सम्मेलन को सम्बोधित कर छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनावों के प्रचार अभियान की शुरूआत करेंगे। पार्टी सूत्रों के अनुसार श्री गांधी विमानतल से वीआईपी रोड़ पर स्थित एक होटल में पार्टी के प्रमुख लोगो के साथ दोपहर का भोजन लेने के बाद पार्टी के कल यहां साइँस कालेज मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे।
श्री गांधी इस सम्मेलन में मोदी एवं रमन सरकार को किसानों के मुद्दों को लेकर घेरने के साथ ही कांग्रेस की सरकार बनने पर किसानों के लिए कुछ अहम घोषणाएं भी कर सकते है। सूत्रों के अनुसार इस सम्मेलन के जरिए उनके द्वारा राज्य के किसानों को कांग्रेस की ओर से एक सन्देश देने की कोशिश होगी। सम्मेलन के बाद श्री गांधी का राजधानी के ऐतिहासिक महामाया देवी मन्दिर दर्शन करने के लिए जाने का भी कार्यक्रम है। हालांकि सुरक्षा एजेन्सियों ने वहां उनके जाने को लेकर अभी तक सहमति नही दी है।
श्री गांधी विमानतल के लिए वापसी में वीआईपी रोड़ पर स्थित एक होटल में कुछ सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों तथा स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात करेंगे। इसके साथ ही वह पार्टी के राज्य प्रभारी तथा पार्टी की चुनाव की कोर कमेटी के सदस्यों से चुनावी चर्चा करेंगे। जिसमें पार्टी उम्मीदवारों की सूची को लेकर चर्चा अहम होगी।


Download Android App
Download iOS App



