कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश में ‘नर्मदा घोटाला रथ यात्रा’ निकालने की तैयारी में जुटे बाबाओं को राज्यमंत्री का दर्जा मिलने के बाद हृदय परिवर्तन होने पर तीखा कटाक्ष करते हुए आज कहा कि मध्य प्रदेश बर्बाद हो रहा है। राहुल गांधी ने ट्वीट किया ‘बाबा कहते थे बड़ काम करूँगा नर्मदा घोटाला नाकाम करूँगा मगर यह तो, मामा ही जाने अब इनकी मंजिल है कहाँ!
बाबा कहते थे बड़ा काम करूँगा
नर्मदा घोटाला नाकाम करूँगा
मगर यह तो, मामा ही जाने
अब इनकी मंज़िल है कहाँ!मध्य प्रदेश, क़यामत से क़यामत तकhttps://t.co/6GBkGkU8N8
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) April 5, 2018
मध्य प्रदेश, क़यामत से क़यामत तक’ कांग्रेस अध्यक्ष ने यह कटाक्ष मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पांच बाबाओं को राज्यमंत्री का दर्जा देने की घोषणा पर किया है। उन्होंने इसके साथ ही एक खबर भी पोस्ट की है जिसमें कहा गया है कि शिवराज सरकार में राज्य मंत्री का दर्जा मिलने के बाद कंप्यूटर बाबा और योगेंद, महंत ने साफ तौर कह दिया है कि अब‘नर्मदा घोटाला रथ यात्रा’नहीं निकाली जाएगी।
अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।


Download Android App
Download iOS App



