नई दिल्ली : ट्विटर ने सोमवार को कहा कि (31 जनवरी से तीन फरवरी तक) चार दिनों की अवधि में अंतरिम बजट से संबंधित आठ लाख से ज्यादा ट्वीट दर्ज किए गए, जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा किए गए ट्वीट को सबसे ज्यादा री-ट्वीट किया गया। माइक्रो ब्लॉगिंग मंच ने एक बयान में कहा कि इस साल बजट संबंधित ट्वीट बजट 2018 के दौरान समान अवधि की तुलना में हुए ट्वीट से 1.5 गुणा अधिक थे।
कंपनी ने कहा, बजट चर्चा और बहस दुनिया भर में चर्चा का विषय रहा और इस दौरान 14 लाख से ज्यादा ट्वीट हुए। राहुल गांधी द्वारा किया गया यह ट्वीट, पांच साल में आपकी नाकामी और आपके अहंकार ने हमारे किसानों का जीवन बर्बाद कर दिया। 17 रुपये प्रतिदिन देना उनका अपमान है सबसे ज्यादा री-ट्वीट किए जाने वाले ट्वीटों में से एक था।


Download Android App
Download iOS App



