बारिश में उजड़ा बुजुर्ग महिला का आशियाना, मदद के लिए आगे आए भाजपा नेता

Summary :

Delhi News : राजधानी में लगातार हो रही बारिश ने जहां लोगों को उमस और गर्मी से राहत दी है, वहीं झुग्गियों में रहने वाले गरीब परिवारों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। शाहदरा जिले के झिलमिल इलाके में तेज बारिश के दौरान एक बुजुर्ग महिला की झुग्गी भरभराकर ढह गई। हादसे के बाद परिवार के पास सिर छिपाने की जगह तक नहीं बची और वे खुले आसमान के नीचे आ गए। स्थानीय भाजपा विधायक संजय गोयल के माध्यम से जब समाजसेवी एवं भव्य रामलीला सोसायटी के प्रधान तथा भाजपा शाहदरा जिला खेल प्रकोष्ठ से जुड़े सतीश लूथरा को बुजुर्ग महिला…

Delhi News : राजधानी में लगातार हो रही बारिश ने जहां लोगों को उमस और गर्मी से राहत दी है, वहीं झुग्गियों में रहने वाले गरीब परिवारों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। शाहदरा जिले के झिलमिल इलाके में तेज बारिश के दौरान एक बुजुर्ग महिला की झुग्गी भरभराकर ढह गई। हादसे के बाद परिवार के पास सिर छिपाने की जगह तक नहीं बची और वे खुले आसमान के नीचे आ गए।

स्थानीय भाजपा विधायक संजय गोयल के माध्यम से जब समाजसेवी एवं भव्य रामलीला सोसायटी के प्रधान तथा भाजपा शाहदरा जिला खेल प्रकोष्ठ से जुड़े सतीश लूथरा को बुजुर्ग महिला की स्थिति की जानकारी मिली तो उन्होंने तत्काल मदद के लिए कदम उठाया। उन्होंने बारिश से बचाव के लिए बुजुर्ग महिला के लिए नई झुग्गी तैयार करवाने की व्यवस्था की।

सतीश लूथरा ने कहा कि गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद करना केवल जिम्मेदारी नहीं, बल्कि इंसानियत की सेवा है। उन्होंने कहा कि जब भी किसी जरूरतमंद परिवार को सहायता की आवश्यकता होगी, वह अपनी क्षमता के अनुसार उसके साथ खड़े रहने का प्रयास करेंगे।

नई झुग्गी के रूप में सिर पर छत मिलने के बाद बुजुर्ग महिला के चेहरे पर खुशी साफ नजर आई। परिवार ने राहत की सांस ली और मदद के लिए भाजपा विधायक संजय गोयल और प्रधान सतीश लूथरा का आभार जताया। स्थानीय लोगों ने भी भाजपा नेताओं के इस कदम की सराहना की।

Sumant Chaudhary