राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बृहस्पतिवार की शुरुआत गर्म और उमस भरी सुबह के साथ हुई। शहर में सुबह न्यूनतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि पिछले 24 घंटों में बृहस्पतिवार की सुबह साढ़े आठ बजे तक दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी हुई।
उन्होंने कहा कि सफदरजंग और लोधी रोड वेधशालाओं ने बूंदाबांदी दर्ज की है, जबकि रिज वेधशाला ने 2.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की है। मौसम विज्ञानी ने दिन में हल्की बारिश या बूंदाबांदी के साथ आसमान में बादल छाए रहने का पूर्वानुमान जताया है, जिससे गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।
सुबह आर्द्रता 63 फीसदी दर्ज की गई। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सोमवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 39.4 और 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।


Download Android App
Download iOS App



