नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली में रविवार देर शाम बारिश की फुहारों से मौसम सुहावना हो गया। इससे लोगों को गर्मी से तो राहत मिली ही साथ ही यहां का मौसम भी सुहावना हो गया। हालांकि इस बारिश से सड़कों पर पानी भर गया और कई जगह ट्रैफिक की वजह रफ्तार धीमी हुई। राजधानी में पिछले कुछ दिनों से गर्मी बढ़ गई थी। जिसके चलते दोपहर के समय सड़कें खाली दिखने लगी थी।
मौसम विभाग ने भी कुछ दिन पहले इस बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया था। पुर्वानुमान के अनुसार पिछले कुछ दिनों में दिल्ली में उमस और गर्मी बढ़ गई थी जिसके चलते रविवार देर शाम बरसात हुई। यहां बता दें कि गुरुवार को इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। सफदरजंग का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहा। पालम का तापमान 43.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
अधिक जानकारियों के लिए यहाँ क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



