भाजपा की नफरत के चलते गई राजीव की जान : अहमद पटेल

Summary :

राजीव गांधी ने अपने ससुराल वालों के साथ छुट्टियां मनाने के लिए विमान वाहक आईएनएस विराट और उसके कर्मियों का उपयोग किया था। 

कांग्रेस नेता अहमद पटेल ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की आलोचना करते हुए गुरुवार को कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को नफरत की राजनीति का शिकार बनना पड़ा क्योंकि भाजपा समर्थित तत्कालीन सरकार ने उन्हें अतिरिक्त सुरक्षा मुहैया करवाने से मना कर दिया था।

पटेल ने ट्वीट के जरिए कहा कि एक शहीद प्रधानमंत्री की निंदा करना कायरता की पराकाष्ठा है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि विश्वसनीय खुफिया जानकारी और सुरक्षा के लिए लगातार की जा रही मांग के बावजूद विश्वनाथ प्रताप सिंह की अगुवाई वाली तत्कालीन सरकार ने राजीव गांधी को सिर्फ एक पीएसओ (निजी सुरक्षा अधिकारी) दिया था। उन्होंने ट्वीट के जरिए कहा, ‘राजीव की जान उनकी (भाजपा) नफरत के कारण गई और उन पर लगाए जा रहे निराधार आरोपों और अपशब्दों का जवाब देने के लिए आज वह हमारे बीच नहीं हैं।’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि राजीव गांधी ने अपने ससुराल वालों के साथ छुट्टियां मनाने के लिए विमान वाहक आईएनएस विराट और उसके कर्मियों का उपयोग किया था।

Desk Team