नई दिल्ली : केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने हुनरमंदों की कला को और आगे बढ़ने की जरूरत बताते हुए आज‘हुनर हाट’का देश -विदेश में व्यापक पैमाने पर प्रचार -प्रसार करने के लिए इसका पोर्टल बनाये जाने का सुझाव दिया। श्री सिंह ने यहां कनॉट प्लेस के बाबा खड़ग सिंह मार्ग पर अल्पसंख्यक मंत्रालय की ओर से लगाये गये छठे‘हुनर हाट’का औपचारिक उद्घाटन किया है जिसका थीम है‘सम्मान के साथ सशक्तिकरण’। श्री सिंह ने हुनर की नयी व्याख्या करते हुए कहा कि‘ह’का मतलब है हाथों से बनाया,‘उ’मतलब उम्मीदों से सजाया,‘न’मतलब नफासत से तराशा,‘अ’यानी अच्छा मुनाफा और‘र’मतलब रोजगार में इत्राफा।
डा. सिंह ने इस मौके पर कहा कि देश के हर क्षेत्र में हुनरमंदों की कला बिखरी पड़ है,जरूरत से इसे और प्रोत्साहित करने की। उन्होंने कहा कि हस्तशिल्प और दस्तकारों के बनाये गये सामानों में सिर्फ हाथ का ही नहीं बल्कि दिल और दिमाग का भी करिश्मा होता है। श्री सिंह ने 18 फरवरी तक चलने वाले इस हाट में लगे विभिन्न स्टालों पर जाकर लेकर हुनरमंदों और खानसामों की हौसला अफजाई की। उन्होंने हुनर हाट के आयोजन के लिए अल्पसंख्यक मंत्रालय को बधाई दी।
अधिक जानकारियों के लिए यहाँ क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



