नई दिल्ली: राज्यसभा टिकट ऐलान के बाद आम आदमी पार्टी में घमासान मचा हुआ है। कुमार विश्वास जहां खुलकर विरोध कर रहे हैं। वहीं, आप कार्यकर्ता संतोष कोली की मां टिकट के लिए समर्थन मांगने मुख्यमंत्री आवास पहुंची। हालांकि पुलिस ने उन्हें मुख्यमंत्री आवास से पहले ही रोक दिया। इस दौरान आप कार्यकर्ताओं ने मौके पर विरोध-प्रदर्शन भी किया जिसे देखते हुए पुलिस ने उन्हें उठाकर दूर ले जाकर छोड़ दिया। इस मामले में आप से निलंबित विधायक कपिल मिश्रा ने कहा कि संतोष कोली की मां जब मुख्यमंत्री आवास पहुंची तो वह घर से ही चले गए। जिस कोली के घर के दरवाजे अरविंद केजरीवाल के लिए हमेशा खुले थे आज उन्होंने अपने ही दरवाजे बंद कर दिए।
कुमार पर भड़के गोपाल… राज्यसभा टिकट ऐलान के बाद कुमार के निशाने से घायल हुए दिल्ली संयोजक गोपाल राय ने कुमार को पार्टी तोड़ने वाला बता दिया। गोपाल राय ने कहा कि निगम चुनाव के बाद से ही कुमार पार्टी को तोड़ने की दिशा में काम करने लगे थे। जब पार्टी को उनकी हरकतों का पता चला तो सभी पहलुओं को देखते हुए उनका टिकट ही रद्द कर दिया। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति बाहर रहकर इस प्रकार का कार्य कर रहा हो वह संसद में पहुंच कर और विरोध करता।
राय ने कहा कि कुमार विश्वास को राज्यसभा सांसद बनाने पर विचार हुआ था लेकिन दिल्ली में एमसीडी चुनावों के बाद, कुमार विश्वास द्वारा आप सरकार को गिराने का प्रयास किया गया, जिसके बाद उनका नाम हटा दिया गया। राय ने आरोप लगाए कि उस षड्यंत्र के केंद्र में कुमार ही थे। इतना ही नहीं उन्होंने कहा इस बारे में कुछ विधायकों के साथ अधिकतर बैठकें उनके आवास पर हुईं। आप के पूर्व नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री रहे कपिल मिश्रा भी उसका हिस्सा थे। राय ने कहा कि वह ऐसे व्यक्ति हैं, जिन्होंने हर संभव सार्वजनिक मंच से पार्टी पर प्रहार और तंज कसे हैं।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



