राज्यसभा के अध्यक्ष जगदीप धनखड़ ने गतिरोध दूर करने और सदन की कार्यवाही शुरू करने के लिए आज सदन के नेताओं की बैठक बुलाई है। संसद ने बजट सत्र के दूसरे भाग के लिए फिर से शुरू होने के बाद से कामकाज पर चर्चा नहीं हो पा रही है । भाजपा राहुल गांधी के ब्रिटेन वाले बयान पर उनसे माफी की मांग कर रही है और विपक्ष अडानी समूह के मामले में जेपीसी के लिए दबाव बना रहा है।

विपक्ष ने सदन को दिया सस्पेंशन ऑफ बिजनेस नोटिस
गुरुवार को भी विपक्षी सांसदों ने हिंडनबर्ग रिपोर्ट में जेपीसी की मांग को लेकर उच्च सदन में सस्पेंशन ऑफ बिजनेस नोटिस दिया था। कांग्रेस ने बुधवार को कहा कि राहुल गांधी की माफी के बदले जेपीसी की मांग पर कोई समझौता नहीं हो सकता। कांग्रेस प्रवक्ता जयराम रमेश ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, कोई बीच का रास्ता नहीं हो सकता। विपक्ष अदानी समूह में जेपीसी की मांग से पीछे नहीं हटेगा। राहुल गांधी के मामले में जेपीसी पर कोई बातचीत नहीं हो सकती है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पहले ही लोकसभा अध्यक्ष को नियम 357 के तहत संसद में बोलने की अनुमति देने के लिए पत्र लिख चुके हैं।



Download Android App
Download iOS App



