सूरजपुर : दूसरे चरण के चुनाव के लिए प्रचार अभियान पूरे चरम पर है। मुख्यमंत्री रमन सिंह ने अलग-अलग विधानसभा में जोरदार प्रचार किया। भटगांव विधानसभा के लटोरी में रजनी त्रिपाठी के पक्ष में प्रचार के लिए पहुंचे मुख्यमंत्री रमन सिंह ने एक बार फिर राजनांदगांव में खुद की बड़ी जीत और भाजपा की 65 प्लस जीत का दावा किया। मुख्यमंत्री रमन सिंह ने सर्वे रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि देश के बड़े-बड़े चैनल, बड़े अखबार कह रहे हैं कि बीजेपी को 56 सीट मिलेगा, कोई बोल रहा है 60 सीट आयेगा, मैं 56 और 60 सीट में नहीं पड़ता, मेरा तो मानना है कि 65 प्लस सीट बीजेपी को मिलेगा। मुख्यमंत्री रमन सिंह ने इस दौरान कांग्रेस के घोषणा पत्र पर भी निशाना साधा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव में जब चुनाव में चार दिन बचे हैं, तो कांग्रेस कह रही है बोनस देंगे, 1 रुपये किलो चावल देंगे। कांग्रेस ने भाजपा की योजनाओं को नकल कर अपना घोषणा पत्र बनाया है। कांग्रेस चुनाव के चार दिन पहले पहले कह रही है कि 1 रुपये किलो चावल देंगे, हम 128 महीने से गरीब जनता को एक रुपये किलो चावल दे रहे हैं, एक किलो चावल इसलिए नहीं बनायी कि मुख्यमंत्री बनना है इसलिए नहीं कि चुनाव जीतना है, इसलिए दिया ताकि कोई कोई बच्चा भूखा नहीं सोये, क्योंकि बच्चा नहीं सोता है, तो मां भी रात में नहीं सोती, चावल देने से सरकार नहीं बनती नेता, नीति, नीयत से सरकार बनती है।
उनका एकसूत्री कार्यक्रम है डाक्टर रमन को हटाओ। रमन ने कहा इनकी भी सरकार थी 55-60 साल थी। 2001-02 और 2003 में छत्तीसगढ़ की क्या हाल था, ये बताने की जरूरत नहीं है। चार दिन चुनाव बचा है, तो धान खरीदी की बात कर रहे हैं, एक रूपये किलो चावल देने की बात कह रहे है। मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा कि जब मुख्यमंत्री बना तो धान का समर्थन मूल्य 700 रुपये था। अब 2000 रुपये हो गया, अगले 5 साल में 2500-2600 रुपये हो जायेगा।


Download Android App
Download iOS App



