भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद रमेश बिधूड़ी ने कहा है कि जेएनयू के प्रदर्शनकारी विद्यार्थियों की हिंसा और जिम्मेदार छात्रों के खिलाफ कार्रवाई नहीं किए जाने का मुद्दा वह संसद में उठाएंगे। उन्होंने सवाल किया कि टुकड़े-टुकड़े गिरोह विश्वविद्यालय में सक्रिय है और उन्हें राहुल गांधी जैसे नेताओं का समर्थन प्राप्त है।
रमेश बिधूड़ी ने कहा कि वह मीडिया पर हुए कथित हमले को लेकर डीसीपी से बात करेंगे। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) प्रशासन द्वारा शुल्क वृद्धि के खिलाफ विद्यार्थी प्रदर्शन कर रहे हैं। हॉस्टल शुल्क वृद्धि को वापस लिए जाने की मांग को लेकर जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्रसंघ (जेएनयूएसयू) ने सोमवार को शुरू हुए संसद के शीतकालीन सत्र के बीच सदन तक के लिए मार्च का आयोजन किया।
जैसे ही सैकड़ों छात्रों ने मार्च करने का प्रयास किया, जेएनयू परिसर के आसपास सुरक्षाकर्मियों की भारी तैनाती के साथ दिल्ली पुलिस द्वारा बैरिकेड्स लगा दिए गए। इलाके में धारा 144 लगाई गई और निषेधाज्ञा भी लागू कर दी गई।


Download Android App
Download iOS App



