Red Fort and Delhi Assembly Receive Bomb Threat : सोमवार दोपहर को दिल्ली सचिवालय, विधानसभा और लाल किला को बम से उड़ाने की धमकी मिली। बम हमले की यह धमकी मेल पर आई थी जिसके बाद अधिकारियों ने अपनी जांच शुरू की।
दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने पुष्टि की कि दिल्ली सचिवालय, धौला कुआं स्थित दिल्ली आर्मी पब्लिक स्कूल और लोधी रोड स्थित एयरफोर्स बाल भारती स्कूल को बम की धमकी मिली है।
Red Fort and Delhi Assembly Receive Bomb Threat : अधिकारियों के मेल पर मिली धमकी
इसके अलावा, दिल्ली विधानसभा और उसके अध्यक्ष की आधिकारिक ईमेल आईडी पर सुबह आठ बजे धमकी भरे ईमेल प्राप्त हुए। विधानसभा सूत्रों के अनुसार, इस ईमेल में दावा किया गया था कि दोपहर 1:11 बजे दिल्ली आर्मी पब्लिक स्कूल, दोपहर 3:11 बजे विधानसभा और सुबह 9:11 बजे लाल किले में विस्फोट होगा। यह ईमेल खालिस्तान नेशनल आर्मी द्वारा भेजा गया था।
Bomb Threat in Delhi : किया तलाशी अभियान
इस मेल के बाद अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी और विधानसभा, सचियाले और लाल किला परिसर में गहन तलाशी अभियान जारी की। पुलिस के शीर्ष अधिकारी, बम डिस्पोजल स्क्वॉड, डॉग स्क्वॉड और फायर डिपार्टमेंट की टीमें मौके पर मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि यह ईमेल एक खालिस्तानी समूह के नाम से भेजा गया था। पुलिस अभी धमकी के स्रोत का पता लगाने के लिए जांच जारी है।
आतंकी खतरे की खुफिया जानकारी के बाद दिल्ली में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया। दिल्ली में लाल किले के पास आतंकी खतरे की खुफिया रिपोर्टों के मद्देनजर पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी किया गया। हमले की आशंका के मद्देनजर सुरक्षा बल चांदनी चौक और वहां स्थित एक प्रसिद्ध मंदिर पर कड़ी निगरानी रख रहे हैं।
Bomb Threat to red Fort : आर्मी स्कूल और एयर फोर्स बाल भर्ती को भी मिली धमकी
दि प्रिन्ट के अनुसार इस मामले पर अधिकारी ने बताया, ‘दिल्ली सचिवालय और दो स्कूलों – धौला कुआं स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल और लोधी रोड स्थित एयर फोर्स बाल भारती स्कूल – को ईमेल के माध्यम से बम की धमकी मिली थी। एहतियात के तौर पर परिसर खाली करा दिए गए और गहन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। हालांकि, कुछ भी संदिग्ध न मिलने के कारण इस बम धमकी को फर्जी घोषित कर दिया गया है।’
अधिकारी ने कहा, ‘हम यह पता लगा रहे हैं कि ईमेल कहां से भेजा गया है और आगे की जांच जारी है।’
Delhi Secretariat Bomb Threat : अब भी जारी है जांच
ईमेल के स्रोत का पता लगाने और इसे भेजने वाले की पहचान करने के लिए साइबर प्रकोष्ठ को भी इस काम में लगाया गया है। तलाशी अभियान अब भी जारी है।
खुफिया सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैबा राजधानी में एक आईईडी हमले की योजना बना रहा है। इसके जवाब में, दिल्ली भर में प्रमुख धार्मिक स्थलों और अन्य संवेदनशील स्थानों के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। प्रमुख धार्मिक स्थलों को निशाना बनाने वाले संभावित खतरों के प्रति अधिकारियों की सतर्कता को देखते हुए, विशेष रूप से बड़े मंदिरों और व्यस्त बाजारों के आसपास निगरानी तेज कर दी गई है।
जनता से सतर्कता की अपील
अधिकारियों ने जनता से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना देने का आग्रह किया है। स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है।
यह भी पढ़ें – ‘मां बनने लायक नहीं छोडूंगा’, लिव इन पार्टनर के प्राइवेट पार्ट्स को तेजाब से जलाया, आगे का सुनकर दहल जाएगा दिल


Download Android App
Download iOS App




