Girl private parts set on fire Gurugram: राजधानी दिल्ली से महज कुछ किलोमीटर की दूरी से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसे सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे। हरियाणा के गुरुग्राम में एक 19 साल की लड़की के साथ उसके लिव इन पार्टनर ने हैवानियत की हदें पार कर दीं। पहले तो वह उसे शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा और अब उसकी जान लेने तक आ गया। आरोपी ने झगड़ा होने के बाद ना सिर्फ लड़की को बुरी तरह मारा पीटा बल्कि उसके गुप्तांग पर तेज़ाब रखकर आग लगा दी। लड़की की हालत नाजुक है और वह दिल्ली के सफदरगंज हॉस्पिटल में भर्ती है।
Gurugram Live-in Partner Torture Case: क्या है पूरा मामला?
गुरुग्राम की एक नामी कॉलेज से बायोटेक की पढ़ाई करने वाले पीड़िता मूल रूप से त्रिपुरा की रहने वाली है। हाथ, मुंह, पैर समेत प्राइवेट पार्ट्स पर गंभीर चोट के निशान और दर्द से कहार रही पीड़िता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़िता ने जो आपबीती पुलिस को बताई वह बेहद डरावनी है। पीड़िता ने बताया कि उसका लिव इन पाटर्नर शिवम (19) लगातार 3 दिन तक उसपर जुल्म कर रहा था। वह शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाता और उसे बाद में मारता-पीटता था।
Tripura girl tortured in Gurugram: लिव इन का खौफनाक अंत
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह घटना गुरुग्राम के बादशाहपुर थाना क्षेत्र की है। पीड़िता गुरुग्राम के सेक्टर-69 स्थित एक पीजी में रहकर पढ़ाई करती थी। इसी बीच उसकी मुलाक़ात शिवम से सोशल मीडिया पर हुई और सितंबर 2025 में दोनों के बीच बातचीत और दोस्ती हुई। जिसके बाद दोनों एक दूसरे से मिलने लगें और फिर वे लिव इन में गुरुग्राम में रहने लगे। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ जबरन फिज़िकल होता। आरोपी को इसी बीच शक होने लगा और उसने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और उसे टॉर्चर करना शुरू कर दिया।
क्रूरता की हदें पार
एफआईआर के मुताबिक 16 फरवरी 2026 को आरोपी ने पीड़िता के साथ बेरहमी की सारी सीमाएं तोड़ दीं। आरोप है कि उसने स्टील की बोतल से उसके सिर पर वार किया, सिर को दीवार और फर्नीचर से पटका और मिट्टी के घड़े से भी हमला किया। इतना ही नहीं, उसने पीड़िता के गुप्तांगों पर सैनिटाइज़र डालकर आग लगाने की कोशिश की। चाकू से पैरों पर वार करते हुए उसने धमकी दी कि वह उसे इस कदर चोट पहुंचाएगा कि वह न चल सकेगी और न ही कभी मां बन पाएगी। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी ने उसके आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड किए।
Girl private parts set on fire Gurugram: सफदरजंग अस्पताल में भर्ती
18 फरवरी की रात पीड़िता ने आरोपी का फोन इस्तेमाल कर अपनी मां को बंगाली में पूरी घटना बताई, क्योंकि आरोपी भाषा नहीं समझता था। इसके बाद उसकी मां ने 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे सेक्टर-10 के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने शुरुआत में बयान देने के लिए अयोग्य बताया। बाद में उसे Safdarjung Hospital रेफर किया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे बयान देने योग्य घोषित किया, जिसके बाद पुलिस ने उसका विस्तृत बयान दर्ज किया।


























