Holi के त्योहार को बनाएं और भी Special! सिर्फ 15-20 मिनट में तैयार करें Kesar Badam Milk, देखें Recipe

Summary :

Holi Special Kesar Badam Milk Recipe: होली का पर्व भारत में बड़े ही धूम-धाम से मनाया जाता है। इस दिन हर घर में तरह-तरह के पकवान बनाए जाते हैं। होली पर ठंडी या गर्म ड्रिंक जरूर बनती है। होली आने में कुछ ही दिन रह गए हैं, ऐसे में आप अपने घर पर Homemade Kesar Badam Milk Recipe को ट्राई कर सकते हैं। होली के दिन मिठाईयों के साथ क्रीमी फ्लेवर वाला ड्रिंक बेहद लाजवाब लगता है, आज हम आपको इसकी आसान रेसिपी बताएंगे, जो मेहमानों को बेहद पसंद आएगी। Holi Special Kesar Badam Milk Recipe: केसर-बादाम दूध बनाने की…

Holi Special Kesar Badam Milk Recipe: होली का पर्व भारत में बड़े ही धूम-धाम से मनाया जाता है। इस दिन हर घर में तरह-तरह के पकवान बनाए जाते हैं। होली पर ठंडी या गर्म ड्रिंक जरूर बनती है। होली आने में कुछ ही दिन रह गए हैं, ऐसे में आप अपने घर पर Homemade Kesar Badam Milk Recipe को ट्राई कर सकते हैं। होली के दिन मिठाईयों के साथ क्रीमी फ्लेवर वाला ड्रिंक बेहद लाजवाब लगता है, आज हम आपको इसकी आसान रेसिपी बताएंगे, जो मेहमानों को बेहद पसंद आएगी।

Holi Special Kesar Badam Milk Recipe: केसर-बादाम दूध बनाने की रेसिपी

Holi Special Kesar Badam Milk Recipe
Holi Special Kesar Badam Milk Recipe (Source: social media)

सामग्री

  • दूध 1 लीटर
  • बादाम – 10–12
  • केसर – 10–12 धागे
  • चीनी – स्वादानुसार
  • इलायची पाउडर – आधा छोटा चम्मच
  • काजू/पिस्ता – सजाने के लिए

Kesar Badam Milk Recipe in Hindi: केसर-बादाम दूध बनाने की विधि

Kesar Badam Milk Recipe in Hindi
Kesar Badam Milk Recipe in Hindi (Source: AI)
  • सबसे पहले आप बादाम को रातभर या कम से कम 4–5 घंटे पानी में भिगो दें। भिगोने के बाद इसका छिलका हटा दें।
  • अब छिले हुए बादामों को मिक्सी में डालें, इसमें 2-3 चम्मच दूध मिलाएं और महीन पेस्ट बना लें।
  • एक गहरे बर्तन में दूध गर्म करें इसे धीमी आंच पर रखें। अब धीरे-धीरे दूध को उबलने दें।
  • जब दूध से उबाल आ जाए, तो आंच धीमी कर दें और दूध को 5–7 मिनट तक पकने दें। इसे बीच-बीच में चलाते रहें।
  • अब उबलते हुए दूध में तैयार किया हुआ बादाम का पेस्ट धीरे-धीरे डालें। इसे लगातार चलाते रहें जिससे पेस्ट दूध में अच्छी तरह घुल जाए।
Homemade Kesar Badam Milk Recipe
Homemade Kesar Badam Milk Recipe (Source: social media)
  • इससे दूध का रंग हल्का क्रीमी हो जाएगा और खुशबू आने लगेगी।
  • अब केसर के धागों को 1–2 चम्मच गुनगुने दूध में 5 मिनट के लिए भिगो दें।
  • फिर केसर को दूध वाले बर्तन में डाल दें। अब दूध को 2–3 मिनट और पकने दें।
  • फिर इसमें चीनी डालें और अच्छी तरह मिलाएं। इसके बाद इलायची पाउडर डालकर इसे धीमी आंच पर 4–5 मिनट और पकाएं।
  • अब आप इसके ऊपर से कटे हुए काजू और पिस्ता डालकर 2 मिनट पकाएं और आंच बंद कर दें।
  • अब आपका होली स्पेशल केसर-बादाम दूध पूरी तरह तैयार है।
  • इसी तरह आप होली के दिन केसर-बादाम दूध तैयार कर सकते हैं।

Also Read: Ramadan के महीने को बनाएं और भी Special, यहां देखें, Mohabbat ka Sharbat बनाने की आसान Recipe

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।