पटना में रिसेप्शन पार्टी में ताबड़तोड़ फायरिंग: दो सगे भाइयों की परिवार के सामने हत्या; मची अफरा-तफरी

Summary :

Patna double murder case: बिहार के पटना जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र में रविवार की देर रात एक रिसेप्शन पार्टी में चली गोली से दो भाइयों की मौत हो गई। इस घटना के पीछे पहले से चला आ रहा विवाद बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, यह घटना शाहपुर गांव की बताई जा रही है। बताया गया कि शाहपुर गांव निवासी दौलत राय के पुत्र की शादी के बाद रिसेप्शन पार्टी चल रही थी। रिसेप्शन पार्टी में लोग खाना खा रहे थे। कुछ लोग कुर्सी पर बैठकर बातचीत कर रहे थे। इसी बीच अपराधी भी वहां पहुंच गए और…

Patna double murder case: बिहार के पटना जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र में रविवार की देर रात एक रिसेप्शन पार्टी में चली गोली से दो भाइयों की मौत हो गई। इस घटना के पीछे पहले से चला आ रहा विवाद बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, यह घटना शाहपुर गांव की बताई जा रही है। बताया गया कि शाहपुर गांव निवासी दौलत राय के पुत्र की शादी के बाद रिसेप्शन पार्टी चल रही थी। रिसेप्शन पार्टी में लोग खाना खा रहे थे। कुछ लोग कुर्सी पर बैठकर बातचीत कर रहे थे। इसी बीच अपराधी भी वहां पहुंच गए और गोलीबारी शुरू कर दी।

Gopalpur Shahpur incident: क्या है पूरा मामला?

इस घटना में खाना खा रहे मनीष और मंजीत को गोली लग गई। स्थानीय लोग आनन-फानन में इन दोनों को अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद रिसेप्शन पार्टी में अफरा तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। पटना (ईस्ट) के पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार ने सोमवार को बताया कि प्राथमिक जांच में घटना का कारण पूर्व विवाद प्रतीत हो रहा है।

Reception party shooting: पुलिस ने घटना को लेकर क्या बताया? (Patna double murder case)

घटनास्थल से तीन खोखा बरामद किया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा सभी बिंदुओं पर गहन जांच की जा रही है और संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। इधर, स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक के परिजनों का पहले से ही भूमि को लेकर विवाद चल रहा था। यह मामला अदालत भी पहुंचा था। कहा जा रहा है कि इसी विवाद में इस घटना को अंजाम दिया गया हो सकता है। पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दोनों मृतक सगे भाई थे। घटना के बाद से मृतक के परिवार सदमे में बेसुध हो गए हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ALSO READ: JNU में बवाल: ABVP का आरोप- 400 वाम समर्थकों ने किया हमला, बाहरी लोगों की भी एंट्री! कई घायल

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।