CM Yogi Singapore Visit: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सिंगापुर के दौरे पर हैं। जहां सोमवार को उन्होंने टेमासेक के चेयरमैन टीओ ची हीन और उनकी टीम के साथ एक बैठक की है।
सीएम योगी ने टीओ ची हीन और उनकी टीम के साथ बैठक में डेटा सेंटर, लॉजिस्टिक्स हब, नवीकरणीय ऊर्जा और औद्योगिक अवसंरचना सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्तर प्रदेश में सरकारी निवेश को लेकर चर्चा की। उन्होंने वैश्विक निवेशकों के लिए राज्य के नीतिगत ढांचे और त्वरित मंजूरी प्रक्रियाओं को लेकर भी चर्चा की है।
CM yogi in Singapore: टेमासेक संग निवेश संभावनाओं पर अहम चर्चा

सिंगापुर पहुंचने पर सीएम योगी का जोरदार स्वागत किया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने उनका स्वागत किया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा कि आज सिंगापुर में टेमासेक के अध्यक्ष टीओ ची हीन और उनकी टीम के साथ एक सार्थक बैठक हुई। डेटा सेंटर, लॉजिस्टिक्स हब, नवीकरणीय ऊर्जा और औद्योगिक अवसंरचना सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्तर प्रदेश में सरकारी निवेश की संभावनाओं पर चर्चा की गई। वैश्विक निवेशकों के लिए राज्य के नीतिगत ढांचे और त्वरित मंजूरी प्रक्रियाओं पर प्रकाश डाला गया।
Had a productive meeting with Mr. Teo Chee Hean, Chairman, Temasek, and his team in Singapore today.
Discussed opportunities for sovereign investment participation in Uttar Pradesh across data centres, logistics hubs, renewable energy and industrial infrastructure. Highlighted… pic.twitter.com/wIYi02TRYj
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) February 23, 2026
UP में दीर्घकालिक संस्थागत निवेश को लेकर चर्चा
एक और पोस्ट में सीएम योगी बताया कि आज सिंगापुर में जीआईसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री लिम चो किआट और उनके प्रतिनिधिमंडल के साथ एक सार्थक बैठक हुई। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में दीर्घकालिक संस्थागत निवेश को लेकर चर्चा की गई। विशेष रूप से अवसंरचना, रसद, औद्योगिक पार्क और सतत शहरी विकास परियोजनाओं को लेकर चर्चा हुई।
Had a fruitful meeting with Mr. Lim Chow Kiat, Chief Executive Officer, GIC, along with his delegation, in Singapore today.
Explored avenues for long term institutional investments in Uttar Pradesh, particularly in infrastructure, logistics, industrial parks and sustainable… pic.twitter.com/l0hCb9YDdB
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) February 23, 2026
DBC ग्रुप के साथ निवेश और इंफ्रास्ट्रक्चर सहयोग पर मंथन

सीएम योगी ने सिंगापुर में डीबीएस ग्रुप की मुख्य कार्यकारी अधिकारी टैन सु शान के साथ भी बैठक की। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि आज सिंगापुर में डीबीएस ग्रुप की मुख्य कार्यकारी अधिकारी टैन सु शान और उनकी वरिष्ठ नेतृत्व टीम के साथ एक सार्थक बैठक हुई। इस बैठक में उत्तर प्रदेश में बुनियादी ढांचे और विकास क्षेत्रों में वित्तीय सहयोग को मजबूत करने, परियोजना वित्तपोषण को सुगम बनाने और निवेश प्रवाह को बढ़ावा देने पर चर्चा हुई।
Yogi Adityanath Foreign Visit: 22 से 24 फरवरी तक सिंगापुर की यात्रा पर CM योगी

बता दें कि सीएम योगी 22 से 24 फरवरी तक सिंगापुर की आधिकारिक यात्रा पर हैं। इस दौरे में उनके साथ वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल नंदी, सीएम के अपर मुख्य सचिव संजय प्रसाद, सचिव अमित सिंह समेत कई लोगों की टीम भी गई है। सीएम योगी के सिंगापुर दौरे का उद्देश्य यूपी और सिंगापुर के बीच आर्थिक सहयोग, संस्थागत साझेदारी और क्षेत्र-विशेष निवेश को नई गति देना है।


Download Android App
Download iOS App


