O Romeo अपना बजट निकालने में भी रही नाकाम, जानिए कैसी है फिल्म की ग्रोथ?

Summary :

O Romeo Lifetime Box Office Collection: शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी स्टारर ‘ओ रोमियो’ का जादू अब धीरे धीरे कम होता दिखाई दे रहा है. हालांकि ये फिल्म नई रिलीज फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर रही है. इस रोमांटिक क्राइम थ्रिलर ने पहले हफ्ते में ठीक कमाई की थी. वहीं दूसरे शनिवार इसके कलेक्शन में जबरदस्त उछाल देखने को मिला था. अब दूसरे रविवार को भी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बाकी फिल्मों के मुकाबले अच्छा परफॉर्म किया है. तो चलिए इसी के साथ जान लेते हैं ‘ओ रोमियो’ ने रिलीज के दूसरे संडे कितनी…

O Romeo Lifetime Box Office Collection: शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी स्टारर ‘ओ रोमियो’ का जादू अब धीरे धीरे कम होता दिखाई दे रहा है. हालांकि ये फिल्म नई रिलीज फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर रही है. इस रोमांटिक क्राइम थ्रिलर ने पहले हफ्ते में ठीक कमाई की थी. वहीं दूसरे शनिवार इसके कलेक्शन में जबरदस्त उछाल देखने को मिला था. अब दूसरे रविवार को भी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बाकी फिल्मों के मुकाबले अच्छा परफॉर्म किया है. तो चलिए इसी के साथ जान लेते हैं ‘ओ रोमियो’ ने रिलीज के दूसरे संडे कितनी कमाई की है?

O Romeo Box Collection: ‘ओ रोमियो’ ने दूसरे संडे कितना किया कलेक्शन?

O Romeo Lifetime Box Office Collection
O Romeo Lifetime Box Office Collection (Source: Social Media)

विशाल भारद्वाज निर्देशित ‘ओ रोमियो’ को क्रिटिक्स और दर्शकों से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है. फिल्म में स्टार कास्ट की परफॉर्मेंस की खूब तारीफ हो रही है. हालांकि पहले हफ्ते में इसकी कमाई में काफी उतार-चढ़ाव देखा गया था. लेकिन दूसरे वीकेंड पर इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी रफ्तार बढ़ा ली और मेकर्स की उम्मीद के मुताबिक तो नहीं पर फिर भी इसने अच्छा प्रदर्शन किया है.

फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो ‘ओ रोमियो’ ने रिलीज के पहले दिन 8.50 करोड़ से खाता खोला था. इसी के साथ इसके पहले हफ्ते की टोटल कमाई 47.1 करोड़ रुपये रही. इसके बाद दूसरे फ्राइडे इस फिल्म ने 2.15 करोड़ कमाए और फिर दूसरे शनिवार का कलेक्शन 3.40 करोड़ रुपये रहा. वहीं सैकनलिक की अर्ली ट्रेड रिपोर्ट के मुताबिक ‘ओ रोमियो’ ने रिलीज के 10वें दिन यानी दूसरे संडे को 3.25 करोड़ रुपये कमाए है. इसी के साथ इस फिल्म की 10 दिनों की कुल कमाई अब 55.90 करोड़ रुपये हो गई है.

Shahid Kapoor New Movie: ‘ओ रोमियो’ ने तोड़ा ‘हैदर’ का रिकॉर्ड

O Romeo Lifetime Box Office Collection
O Romeo Lifetime Box Office Collection (Source: Social Media)

‘ओ रोमियो’ ने दूसरे वीकेंड पर अच्छी कमाई की और ये फिल्म शाहिद कपूर की छठी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. हालांकि अभी भी इसे अपने बजट को निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ेगी, क्योंकि ऐसा बताया जा रहा है कि ये फिल्म तकरीबन 150 करोड़ के बजट में बनी है. तो ऐसे में इसका अब तक आधा बजट भी नहीं निकल पाया है.

O Romeo Lifetime Box Office Collection: ‘ओ रोमियो’ के बारे में

O Romeo Lifetime Box Office Collection
O Romeo Lifetime Box Office Collection (Source: Social Media)

ओ’ रोमियो का निर्देशन विशाल भारद्वाज ने किया है और इसका निर्माण साजिद नाडियाडवाला ने नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट और वीबी फिल्म्स के बैनर तले किया गया है. फिल्म में शाहिद कपूर के अलावा तृप्ति डिमरी, नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी, तमन्ना भाटिया, दिशा पटानी और फरीदा जलाल भी मुख्य भूमिका में हैं. ऐसे में ये देखना बेहद ही दिलचस्प होगा कि आने वाले समय में बाकी फिल्मों के साथ कॉम्पीट करते हुए ये फिल्म अपना बजट निकाल पाएगी या नहीं.

Read More: Kriti Sanon लंदन में करोड़पति बिजनेसमैन के साथ बिता रही हैं क्वालिटी टाइम, जानें कौन है ये शख्स?

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।