Rekha Gupta Speech in IGDTUW Convocation: देश अब बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ के दौर से आगे बढ़ चुका है, और अब समय बेटी बढ़ाओ का है, जहां महिलाएं हर क्षेत्र में नेतृत्व कर रही हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने यह बातें कश्मीरी गेट स्थित इंदिरा गांधी दिल्ली तकनीकी विश्वविद्यालय फॉर वूमेन (IGDTUW) के आठवें दीक्षा समारोह में कही। उन्होंने कहा कि इंजीनियरिंग, प्रबंधन और तकनीक के क्षेत्र में आगे बढ़ रही छात्राएं विकसित भारत की दिशा तय करेंगी। इस अवसर पर कुल 1181 छात्राओं को डिग्रियां दी गईं, जिनमें 31 पीएचडी, 212 मास्टर डिग्री और 938 स्नातक डिग्रियां शामिल हैं।
Delhi News: शिक्षा केवल डिग्री नहीं, जीवन की नई शुरुआत
मुख्यमंत्री ने छात्राओं से कहा कि यह डिग्री केवल शैक्षणिक उपलब्धि नहीं बल्कि जीवन के अगले चरण की शुरुआत है। उन्होंने बताया कि देश अब वूमेन-लेड डेवलपमेंट की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है और विज्ञान, तकनीक, प्रबंधन तथा शोध के क्षेत्र में महिलाओं के लिए अनगिनत अवसर मौजूद हैं।
Rekha Gupta Speech in IGDTUW Convocation: लखपति बिटिया योजना और आर्थिक सशक्तिकरण
रेखा गुप्ता ने बताया कि दिल्ली सरकार बेटियों की शिक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए नई पहलें कर रही है। इसी क्रम में शुरू की गई लखपति बिटिया योजना के तहत बेटी के जन्म से लेकर उसकी स्नातक शिक्षा पूरी होने तक सरकार उसके खाते में चरणबद्ध आर्थिक सहायता देगी, ताकि वह आगे की पढ़ाई या रोजगार के लिए मजबूत आधार तैयार कर सके।


Download Android App
Download iOS App






